Kailash Vijayvargiya और Digvijaya Singh की मुलाकात के मायने | ABP Uncut
ABP News Bureau | 15 Jan 2020 08:03 PM (IST)

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह इंदौर के एक कार्यक्रम में बीजेपी के बड़े नेता कैलाश विजयवर्गीय से मिले. दोनों की मुलाकात का अंदाज ऐसा था कि उसने मध्यप्रदेश की सियासत में सुर्खियां बटोर लीं. अब इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. मायने इसलिए भी बड़े हो जाते हैं कि जहां दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं, वहीं कैलाश विजयवर्गीय बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के. अब इन दोनों की मुलाकात क्या सियासी रंग खिलाएगी, इसपर नज़र डाल रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता ब्रजेश राजपूत.