क्या क्रूर तानाशाह #KimJongUn को डॉक्टर ने मार डाला ? l ABP Uncut
ABP News Bureau | 27 Apr 2020 03:57 PM (IST)

उत्तर Korea के नेता किम जोंग उन के स्वास्थ्य को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों के बीच उपग्रह से ली गई तस्वीरों में संभवत: उनकी एक ट्रेन पिछले एक हफ्ते से देश के पूर्वी तट पर उनके परिसर में खड़ी हुई दिखाई दी है. Kim के लंबे समय से जनता के बीच न दिखाई देने के कारण उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लग रही हैं.उत्तर Korea संबंधी मामलों के अध्ययन में विशेषज्ञता रखने वाली वेबसाइट '38 नॉर्थ' ने उपग्रह से ली गई तस्वीरें जारी कीं. ये तस्वीरें Kim के स्वास्थ्य के बारे में कोई संकेत नहीं देतीं, लेकिन ये दक्षिण Korea की खुफिया समिति के इस बयान को बल देती हैं कि किम राजधानी प्योंगयांग के बाहर रह रहे हैं. सियोल लगातार यह कहता रहा है कि ऐसे कोई संकेत नहीं है कि किम का स्वास्थ्य खराब है ऐसे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं वहीं किम जोंग को लेकर कई तरह की खबरें मीडिया में आ रही है ऐसे में इस वीडियो के जरिए जानिए क्या क्रूर तानाशाह Kim Jong-un को डॉक्टर ने मार डाला है,और North Korea का अब क्या होगा बता रहे हैं वरिष्ठ दिबांग|