भूमि पूजन के लिए कितनी बदल गई अयोध्या की तस्वीर, देखिए अयोध्या की भव्य रौनक |ABP Uncut
एबीपी न्यूज़ | 02 Aug 2020 11:30 PM (IST)

अयोध्या में धार्मिक दृष्टिकोण से लंबे समय से विवाद और राजनीति का केंद्र रहे राम जन्म भूमि पर अदालत से फैसला आने के बाद मंदिर निर्माण का काम शुरु होने जा रहा है. राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए 5 अगस्त का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है. इस दिन अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी. इस भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.वीडियो के जरिए जानिए क्या खास हैं तैयारियां बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता ज्ञानेंद्र तिवारी.