शुरू हो गई Mumbai की 'लाइफ़ लाइन' लोकल ट्रेन, जानिए कोरोना ने कैसे बदल दी इसकी सूरत
ABP News Bureau | 23 Jun 2020 05:35 PM (IST)
मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन एक बार फिर से शुरू हो गई है। मगर इस बार लोकल ट्रेन के नजारा बिल्कुल अलग होगा. इस बार ट्रेनों में ना पहले जैसे भीड़ होगी न पहले के जैसा जोश. वैसे अभी ये लोकल ट्रेन आम लोगों के लिए नहीं चालू की गई, अभी ये सुविधा सिर्फ एसेंसियल सर्विस से जुड़े लोगों के लिए चालू की गई. जिससे ये लोग आम जनता को अपनी सेवा दे सकें. एसेंसियल सर्विस से जुड़े लोगों को रेलवे स्टेशन पर पहुंचने कर जरूरी दस्तावेज दिखाने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जाता है. फिर आपके शरीर के तापमान के चेक करके ही ट्रेन में जाने की इजाजत दी जाती है. सरकार ने लोकल ट्रेन को लेकर और क्या-क्या बंदोबस्त किया है बता रहे हैं एबीपी न्यूज के संवाददाता अजय दूबे