✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Maharashtra:Corona को देखते हुए पूरा Mumbai बंद, Restaurants को खुले रखने को लेकर उलझन | ABP Uncut

ABP News Bureau  |  21 Mar 2020 05:24 PM (IST)
ABP News
Coronavirus के संक्रमण को रोकने के लिये उठाये जा रहे कड़े कदमों के तहत Maharashtra सरकार ने शुक्रवार रात से राज्य के चार शहर Mumbai, Pune, पिंपरी-चिंचवड़ और नागपुर में जीवनावश्यक सेवाओं को छोड़ कर पूरी तरह से शटडाउन लागू किया है. हालांकि सड़कों पर भीड बेहद कम हो गई है और सभी दुकानें और दफ्तर बंद हैं, लेकिन खाने-पीने की जगहों को लेकर उलझन बनी हुई है. मुंबई में रहने वाले लोगों का एक बड़ा तबका अपने खाने-पीने के लिये होटलों और रेस्टोरेंट्स पर निर्भर रहता है, लेकिन सरकारी आदेश के बाद ऐसे हॉटल्स और रेस्टोरेंट्स भी बंद हो गये हैं. मुंबई के अंधेरी इलाके में बृजवासी स्वीट्स नाम का रेस्टोरेंट चलाने वाले दिनेश गोयल पर मुंबई पुलिस ने 1200 रुपये का जुर्माना ठोका है. गोयल ने अपना रेस्टोरेंट खुला रखा था.जुर्माना अदा करने के बाद गोयल ने अपना रेस्टोरेंट बंद कर दिया. गोयल के रेस्टोरेंट की तरह ही मुंबई भर में जहां जहां पुलिस को होटल और रेस्टोरेंट खुले दिख रहे हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है और उन्हें बंद कराया जा रहा है. रेस्टोरेंट मालिकों का मानना है कि ये ज्यादती है क्योंकि रेस्टोरेंट जीवनावश्यक सेवाओं में आते हैं. इस सिलसिले में एबीपी न्यूज़ ने जब महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से पूछा तो उन्होंने बताया कि जरूरी सेवाओं के अलावा रेस्टोरेंट, बैंक और स्टॉक मार्केट बंद रखने के कोई आदेश नहीं हैं. टोपे ने कैमरे पर तो ये बात कह दी लेकिन जमीन पर बंदी का अमल करवा रहे सरकारी नुमाइंदों को इसकी जानकारी नहीं हैं.
  • हिंदी न्यूज़
  • Uncut
  • क्या खबर
  • Maharashtra:Corona को देखते हुए पूरा Mumbai बंद, Restaurants को खुले रखने को लेकर उलझन | ABP Uncut

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.