Maharashtra में हजारों करोड़ कर्ज में डूबी Uddhav Thackeray सरकार करेगी किसानों की कर्जमाफी | ABP Uncut
ABP News Bureau | 18 Dec 2019 08:42 PM (IST)

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार महाराष्ट्र के किसानों की कर्जमाफी की योजना बना रही है. इसके लिए एक कमिटी गठित की गई है, जो अगले साल 2020 में दो चरणों में किसानों की कर्जमाफी करेगी. लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि महाराष्ट्र सरकार पर पहले से ही हजारों करोड़ रुपये का कर्ज है. ऐसे में किसानों की कर्जमाफी पर करीब 70,000 करोड़ रुपये और खर्च होंगे और ये पैसे सरकार के पास हैं नहीं. उद्धव सरकार इस पैसे की कैसे व्यवस्था करेगी, कैसे किसानों की कर्जमाफी करेगी और किन किसानों की कर्जमाफी करेगी, बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता गणेश ठाकुर.