कामचोर' हैं 29 IPS, 14 करते हैं 2 घंटे में लंच, DGP की चिट्ठी से खलबली | ABP Uncut
एबीपी न्यूज़ | 08 Jun 2020 10:09 PM (IST)

MP के DGP विवेक जौहरी की एक चिट्ठी से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। डीजीपी की चिट्ठी वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय में तैनात आईपीएस अधिकारियों की निष्ठा पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि लाखों रुपये की वेतन पाने वाले आईपीएस अधिकारी कामचोरी कर रहे हैं। डीजीपी ने अपने पत्र में कई गंभीर सवाल उठाए हैं। कई आईपीएस, तो बिना ऑफिस आए ही वेतन ले रहे हैं।