चीन में फिर से लौटा कोरोना वायरस, बड़े पैमाने पर शुरू हुई टेस्टिंग! l ABP Uncut
ABP News Bureau | 22 May 2020 04:15 PM (IST)

चीन में कोरोना की वापसी हो गई है. इस बार इसका रूप और इसके लक्षण अलग हैं, जिसकी वजह से चीन के डॉक्टर परेशान हो गए हैं. अब एक बार फिर से चीन में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू हो गई है. इस बार उत्तर पूर्वी बॉर्डर वाले प्रदेश जिलीन और हेलॉन्गजियॉन्ग के लोग वायरस की चपेट में आ गए हैं. लेकिन इन मरीजों में और वुहान के मरीजों में अंतर है. नए मरीजों में कोरोना का असर देर से देखने को मिल रहा है. इनमें किसी तरह के लक्षण नहीं दिख रहे हैं, बस थकान हो रही है और गले में दर्द हो रहा है. वहीं पुराने वाले कोरोना के लक्षण थे सर्दी, खांसी, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ.