Corona Lockdown: जानिए सब्जी पर कैसे मंडराने लगा है Corona का कहर | ABP Uncut
ABP News Bureau | 15 Apr 2020 06:58 PM (IST)

लॉकडाउन के दौरान आपने कभी लोगों का दर्द देखा तो कभी अफ़वाह की वजह से हज़ारों लाखों लोगों को भटकते हुए सड़कों पर देखा। सरकारों ने जो एलान किया वो भी देखा और जो समाधान निकाले गए वो भी आप देख ही रहे होंगे। इन सब के बीच आपकी ज़रूरत का सामान थोड़ी परेशानी के बीच ही सही लेकिन आपके घरों में पहुँच रहा होगा। लेकिन आज कहानी देश के ऐसे अन्नदाता की जो आपके वर्क फ़्रोम होम को सार्थक बनाने में जुटा हुआ है। आज कहानी देश के उन किसानों की जो आपकी थाली को स्वादिष्ट बनाने में लगा हुआ है। क्या आप जानते हैं आपके लिए सब्ज़ी उगाने वाला किसान आज इतना लाचार हो गया है कि अपनी सब्ज़ियों को जानवरों को खिलाने के लिए मजबूर है। क्या आप जानते हैं लाखों की सब्ज़ी उगाने वाला किसान आज खेतों पर सब्ज़ी सड़ने के लिए छोड़ने को मजबूर है। देखिए एबीपी न्यूज़ संवाददाता ज्ञानेंद्र तिवारी की ये खास रिपोर्ट