अपना 60 साल का इतिहास समेटे आखिरी बार समुद्र के सफर पर निकला 'INS विराट', जानिए कैसा था ये सफर ?
एबीपी न्यूज़ | 19 Sep 2020 07:21 PM (IST)

30 साल तक भारत का गौरव बनकर रक्षा करने वाला एयरक्राफ्ट कैरियर INS विराट 6 मार्च 2017 को सेवानिवृत्त हुआ था. आज विराट समुद्र में अपने आखिरी सफर पर है. विराट को मुम्बई हार्बर से गुजरात के अलंग शिपब्रेकर यार्ड ले जाया जा रहा है. इसे श्रीराम नामक कंपनी ने 38 करोड़ 54 लाख में खरीदा है. इस युद्धपोत के सेवानिवृत्त होने के बाद महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश जैसे राज्य म्यूजियम में बदलने के लिए खरीदना चाहते थे पर बात नही बनी. अपनी सेवा के दौरान लगभग 57 साल समुद्र पर राज करने वाला विराट गौरवशाली इतिहास लिख चुका है. अब ख़त्म होने जा रहा है 60 साल का एक इतिहास जो न सिर्फ़ भारतीय नौसेना के सा साथ बल्कि रोयल नेवी के साथ भी जुड़ा हुआ है. ग्रैंड ओल्ड लेडी आईएनएस विराट 6 मार्च 2017 को सेवामुक्त हुआ.