North-East Delhi: में भारी हिंसा, झड़प के दौरान Head Constable की मौत और DCP घायल |ABP Uncut
ABP News Bureau | 24 Feb 2020 06:57 PM (IST)

त्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन और विरोध के दौरान गोकुलपुरी में हुई झड़प में एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि हेड कांस्टेबल रतन लाल सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यालय से जुड़े हुए थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. झड़प के दौरान शहादरा के डीसीपी अमित शर्मा भी घायल हुए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक शर्मा के सिर और हाथ में चोट आई है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिलहाल वह ठीक हैं. हिंसा की घटना को देखते हुए नॉर्थ ईस्ट जिला के 10 स्थानों पर सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गई है.