अम्फान देश का दूसरा सुपर साइक्लोन: बंगाल-ओडिशा में 20 May के लिए अलर्ट
ABP News Bureau | 18 May 2020 10:55 PM (IST)

20 मई की शाम को पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंचेगा महातूफान अम्फान. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे लेकर उच्चस्तरीय बैठक भी की है. करीब 195 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान 20 मई की शाम को पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंच सकता है. ये बे ऑफ़ बंगाल से होते हुए पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच एक भयंकर तूफ़ान का रूप ले सकता है. ओडिशा के सी एम नवीन पटनायक ने 16 मई को ही इस तूफान से निबटने की तैयारियों का जायजा लिया. भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक एम महापात्रा का कहना है कि इस तूफान में बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने की क्षमता है. वहीं एनडीआरएफ के डीजी ने कहा कि यह हमारे लिए दोहरी चुनौती है क्योंकि यह तूफान कोरोनाकाल में आया है. कितना नुकसान पहुंचा सकता है ये तूफान, जानने के लिए देखिए ये वीडियो.