CAA-NRC के खिलाफ Mumbai का प्रोटेस्ट देख लिया हो, तो अब समर्थन में उतरे लोगों को देखिए। ABP Uncut
ABP News Bureau | 21 Dec 2019 08:21 PM (IST)

पूरे देश में CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई भी इससे अछूती नहीं रही थी. वहां भी आजाद मैदान में करीब 20 हजार लोग प्रदर्शन में जुटे थे. इस प्रदर्शन के एक दिन बाद ही मुंबई के दादर इलाके में CAA और NRC के समर्थन में सैकड़ों लोगों ने मोर्चा निकाला, नारेबाजी की और दादर मार्केट में बैठ गए. समर्थक भारत माता की जय और CAA तो झांकी है , NRC अभी बाकी है जैसे नारे लगा रहे थे. इसके अलावा सावरकर के समर्थन में भी नारेबाजी हुई. पूरे मामले पर विस्तार से बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता मृत्युंजय सिंह.