कोरोना के नाम पर ‘फ़र्जीवाडा’ करने वालों पर सरकार की नज़र ! | ABP Uncut
ABP News Bureau | 19 Mar 2020 07:45 PM (IST)
देश में बढ़ते कोरोना के केस को लेकर जहाँ देश की सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। वहीं दूसरी तरफ देश में फ़र्जीवाड़ा करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। ताजा मामला मुम्बई का है, जहाँ पर बिना किसी लाइसेंस और जाँच के सैनेटाइजर बनाए जा रहे थे। सरकार ने कार्रवाई करते हुए इस फैक्ट्री को सील करते हुए पूरे प्रदेश में धड़ पकड़ शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला। देखिए गणेश ठाकुर की ये रिपोर्ट।