महाराष्ट्र: निसर्ग तूफान छोड़ गया तबाही का मंजर
एबीपी न्यूज़ | 04 Jun 2020 10:57 PM (IST)

कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र को एक और मुसीबत का सामना करना पड़ा था. निसर्ग तूफान ने मुंबई में तबाही मचाई थी. तूफान ने करीब पांच घंटे तक मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों को परेशान किया. इस दौरान निसर्ग तूफान ने काफी नुकसान किया. महाराष्ट्र में अब तक इस तूफान से 2 लोगों की मौत की खबर है. तीन राज्यों के कई इलाके निसर्ग तूफान की चपेट में आए. लेकिन गनीमत ये रही कि वैसा नुकसान नहीं हुआ जैसा अनुमान लगाया जा रहा था. निसर्ग तूफान अरब सागर में उठा और देखते ही देखते तबाही मचाता हुआ मुंबई की ओर बढ़ा, हालांकि मुंबई तक पहुंचते-पहुंचते तूफान कमजोर पड़ गया था. लेकिन मुंबई पहुंचने से पहले निसर्ग तूफान का अंदाज बेहद डरावना था. करीब 120 किलोमीटर की रफ्तार से आए इस तूफान ने कई जगह तबाही मचाई.इस वीडियो के जरिए जानिए तबाही मचाकर निकला निसर्ग तूफान अपने पीछे कैसे छोड़ गया है तबाही का खौफनाक मंजर.