अमित शाह का ऐलान, नरेंद्र मोदी के नाम से जाना जाएगा सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम
एबीपी न्यूज़ | 24 Feb 2021 09:27 PM (IST)

गुजरात के मोटेरा में बने सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी स्टेडियम करने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. विपक्ष ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला करते हुए पूछा कि आखिर सरदार पटेल का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम रखने की क्या वजह थी? भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट अहमदाबाद के इसी स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऐसे में इस वीडियो में देखिए कि नाम बदलने के फायदे होते हैं या नहीं और सरदार वल्लभ भाई पटेल की बजाय नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट होगा तो क्या बदल जाएगा.