पीएम मोदी के वाराणसी लोकसभा इलेक्शन के खिलाफ तेज बहादुर की याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज क्यों हुई?
एबीपी न्यूज़ | 24 Nov 2020 08:24 PM (IST)

बीएसएफ से बर्खास्त हो चुके जवान तेजबहादुर यादव ने वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से पीएम मोदी के चुनाव जीतने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा कि तेजबहादुर ने पिछले छह महीनों में तीन बार अपनी याचिका को टलवाया है. चूंकि प्रधानमंत्री का पद अपने आप मे विशिष्ट और देश का इकलौता पद है. उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को यूं ही महीनों तक लटकाए नहीं रखा जा सकता है. इस पूरे मामले को और विस्तार से बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता निपुण सहगल