WhatsApp की प्राइवेसी पालिसी पर क्या कहते हैं हाई कोर्ट जज, क्या सरकार ले सकती है ऐक्शन?
एबीपी न्यूज़ | 16 Jan 2021 11:27 AM (IST)

वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी आने के साथ ही विवाद शुरू हो गया है. तमाम लोग वॉट्सऐप छोड़ने की बात कर रहे हैं, वहीं इस नई पॉलिसी के खिलाफ अब कोर्ट में भी याचिका दाखिल कर दी गई है. केंद्र सरकार से भी हस्तक्षेप की मांग की गई है. ऐसे में क्या कोई ऐसा कानून है, जिसके तहत कोर्ट या फिर सरकार वॉट्सऐप पर ऐक्शन ले सकती है या फिर कंपनी अमेरिका की है तो उसपर नहीं लागू होगा भारत का कानून. कानूनन क्या-क्या हो सकता है, बता रहे हैं हाई कोर्ट के जस्टिस, जिनसे बात की है निपुण सहगल ने. देखिए ये बातचीत.