किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट बनाएगा कमिटी, क्या खत्म होगा आंदोलन?
एबीपी न्यूज़ | 16 Dec 2020 09:59 PM (IST)

कोर्ट ने केंद्र सरकार, हरयाणा सरकार और पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इस मामले पर अब कल सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम कल आंदोलनकारी संगठनों को भी सुनेंगे. एक कमिटी बनाएंगे. इसमें आंदोलनकारी संगठनों के साथ, सरकार और देश के बाकी किसान संगठनों के भी लोग होंगे.