इस वजह से Private Lab में Corona Test के देने होंगे 4500 रुपये |ABP Uncut
ABP News Bureau | 13 Apr 2020 10:04 PM (IST)

निजी लैब में सिर्फ गरीबों की मुफ्त कोरोना जांच, विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने का आदेश देने से भी SC का इंकार सुप्रीम कोर्ट ने निजी लैब में मुफ्त कोरोना जांच के आदेश में बदलाव कर दिया है। पिछले हफ्ते कोर्ट ने प्राइवेट लैब में कोरोना की जांच मुफ्त में करने का आदेश दिया था। लेकिन अब कहा है कि सिर्फ गरीबों की जांच मुफ्त होगी। दुनिया भर में फंसे भारतीयों को वापस लाने की मांग पर कोई आदेश देने से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है। इस मसले पर दाखिल अलग-अलग याचिकाओं में यूरोप, खाड़ी के देशों, जापान समेत कई जगहों में फंसे भारतीयों को वापस लाने की मांग की गई थी।पीएम केयर्स फंड को घोटाला बताने वाली याचिका भी आज सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की। शर्मा की दलील थी कि बिना किसी कानूनी प्रावधान के सरकार ने एक फंड बना दिया है। इसके जरिए लोगों से पैसा लिया जा रहा है। यह भ्रष्टाचार का मामला लगता है। इसकी जांच के लिए एसआईटी का गठन होना चाहिए। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए।