सचिन पायलट Vs अशोक गेहलोत में क्या होगा अंतिम फैसला, तय करेगा सुप्रीम कोर्ट | ABP Uncut
ABP News Bureau | 23 Jul 2020 09:21 PM (IST)

सचिन पायलट गुट के 19 विधायक योग्य हैं या अयोग्य, ये अब राजस्थान High Court को तय करना है. पायलय गुट के विधायकों को अयोग्य करार देने के लिए कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को कहा था. विधानसभा अध्यक्ष ने इन विधायकों को नोटिस जारी किया था, जिसके खिलाफ ये हाई कोर्ट चले गए थे. वहीं स्पीकर सीपी जोशी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए और कहा कि नोटिस के खिलाफ हाई कोर्ट फैसला नहीं दे सकता. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट फैसला दे सकता है, लेकिन अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट का ही होगा. किस पक्ष की क्या रही है दलील और सचिन पायलट Vs अशोक गेहलोत मामले में क्या कहा है सुप्रीम कोर्ट ने, बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता निपुण सहगल.