फर्जी बाबाओं पर SC सख्त, जानिए उनके आश्रम बंद करने की मांग पर कोर्ट ने क्या कहा? | ABP Uncut
एबीपी न्यूज़ | 08 Jul 2020 09:38 PM (IST)

फर्जी बाबाओं के आश्रमों पर नियंत्रण की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल से जवाब देने को कहा है. याचिकाकर्ता ने दलील दी थी कि बिना किसी नियंत्रण के चल रहे कई आश्रम अवैध गतिविधियों का केंद्र बने हुए हैं, जिनमें महिलाओं के शोषण समेत कई अपराध सामने आ चुके हैं. याचिकाकर्ता ने इन आश्रमों में रह रही महिलाओं समेत दूसरे लोगों को बाहर निकालने की मांग करते हुए दलील दी है कि इससे उन्हें कोरोना के खतरे से बचाया जा सकेगा.