इंदिरा गाँधी की सरकार में लगी आपातकाल हो जाएगी 'असंवैधानिक',जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
एबीपी न्यूज़ | 14 Dec 2020 07:51 PM (IST)

साल 1975 में इंदिरा गांधी सरकार की तरफ से लागू आपातकाल असंवैधानिक घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देखना होगा कि 45 साल बाद ऐसा किया जा सकता है या नहीं. याचिकाकर्ता 94 साल की वीरा सरीन हैं. उन्होंने बताया है कि तब कीमती रत्नों का व्यापार करने वाले उनके पति को अवैध तरीके से गिरफ्तार कर लिया गया था.जानिए क्या है पूरा मामला बता रहे हैं निपुण सहगल.