यूपी में कांवड़ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट परेशान!
ABP News Bureau | 14 Jul 2021 09:28 PM (IST)

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कुछ शर्तों के साथ कांवड़ यात्रा को मंजूरी दे दी है. वहीं उत्तराखंड़ ने अपने यहां कांवड़ यात्रा को मंजूरी नहीं दी है. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और केंद्र की मोदी सरकार को नोटिस जारी कर दिया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी. मामले को विस्तार से बता रहे हैं निपुण सहगल.