दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- लॉकडाउन लगाने पर हो विचार
ABP News Bureau | 13 Nov 2021 07:47 PM (IST)

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण पर लगाम लगाने में सरकार की नाकामी पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई. कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगले दो-तीन दिनों में हालात को बेहतर बनाने के लिए आपातकालीन कदम उठाए जाएं. अगर जरूरी हो तो दिल्ली में कुछ दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने पर भी विचार हो. केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया कि संबंधित राज्यों से बात कर तात्कालिक कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी।