राज ठाकरे क्यों जा रहे अयोध्या, अयोध्या यात्रा को बीएमसी चुनाव में एक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है?
एबीपी न्यूज़ | 03 Feb 2021 05:16 PM (IST)
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने अयोध्या जाने का ऐलान किया है. वो मार्च की शुरुआत में अयोध्या जाने वाले हैं. उनके इस ऐलान के बाद सियासी हलकों में चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर राज ठाकरे को अचानक अयोध्या जाने की क्या सूझी. इसके पीछे कारण माना जा रहा है अगले साल होने जा रहे मुंबई महानगरपालिका के चुनाव. राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा को बीएमसी चुनाव में एक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. इस मामले पर विस्तार से जानकारी दे रहे हैं पश्चिम भारत संपादक जीतेंद्र दीक्षित.