महाराष्ट्र Politics में नहीं थम रही Uddhav Vs Kangana की लड़ाई, जानिए इस लड़ाई से किसको होगा फायदा?
ABP News Bureau | 27 Oct 2020 09:03 PM (IST)

हाल ही में कंगना रनौत ने एक बार फिर महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया है. कंगना ने इस बार हिमाचल प्रदेश को देवभूमि बताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को तुच्छ व्यक्ति कह डाला है. दरअसल, कंगना का ये बयान उद्धव ठाकरे की ओर से हिमाचल प्रदेश को गांजे की खेती करने वाला राज्य बताने वाले बयान के बाद में आया है. ऐसे में इस वीडियो के जरिए जानिए कि महाराष्ट्र की सियासत में जारी उद्धव ठाकरे और अभिनेत्री कंगना रनौत की इस लड़ाई में किसको फायदा हो रहा है. बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ के पश्चिम भारत संपादक जीतेंद्र दीक्षित.