PM मोदी के खिलाफ बगावत करने वाले नाना पटोले बनेंगे नए महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष!
एबीपी न्यूज़ | 05 Feb 2021 10:52 PM (IST)

महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर नाना पटोले ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. अब खबर आ रही है कि नाना पटोले को कांग्रेस महाराष्ट्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.पटोले वही शख्स हैं जिन्होंने 2017 में मोदी के खिलाफ बगावत करते हुए सांसद पद से और बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था.ऐसे में इस वीडियो के जरिए जानिए नाना पटोले को कांग्रेस अध्यक्ष बनने के साथ किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, बता रहे हैं जीतेंद्र दीक्षित.