Unlock 1 में फिर काम पर लौटने लगे मज़दूर
ABP News Bureau | 19 Jun 2020 07:55 PM (IST)

Lockdown के दौरान घर जाने को मज़बूर हुए मज़दूर अब फिर से काम पर लौटने लगे हैं. Lockdown के दौरान जब मज़दूरों के सामने रोजी-रोजगार का संकट था तो वो बसों में भरकर, ट्रकों में बैठकर, पैदल और फिर श्रमिक ट्रेनों से अपने-अपने घरों को लौट गए. लेकिन जब अनलॉक में काम फिर से शुरू हुआ, फैक्ट्रियों की चिमनियों ने फिर से धुआं उगलना शुरू किया तो मज़दूरों की मज़बूरी फिर से उन्हें शहर लेकर आने लगी. कैसे अपने गांव से काम पर लौटे मज़दूर और अब क्या है उनकी स्थिति, इसका जायजा लिया है एबीपी न्यूज़ संवाददाता जीतेंद्र दीक्षित ने. देखिए महाराष्ट्र से ये खास रिपोर्ट.