Corona : कितना बदल जाएगा महाराष्ट्र का सबसे बड़ा त्योहार गणेश उत्सव?| ABP Uncut
एबीपी न्यूज़ | 05 Jun 2020 08:36 PM (IST)

गणेश उत्सव महाराष्ट्र का सबसे बड़ा त्योहार है, जिसमें लाखों की संख्या में लोग एक साथ जुटते हैं. कई दिनों तक महाराष्ट्र की सड़कों पर गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई देती रहती है. लेकिन इस बार संकट कोरोना का है. और इसकी वजह से हो सकता है कि इस नारे की गूंज थोड़ी कम सुनाई दे. फिर भी महाराष्ट्र के लोग अपने इस त्योहार को धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं. इस बार त्योहार पर कितना हो सकता है कोरोना का असर और क्या-क्या बदला हुआ दिख सकता है. बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता जीतेंद्र दीक्षित.