Maharashtra: कांग्रेस और शिवसेना के बीच खत्म हुआ गतिरोध, बातचीत शुरू
ABP News Bureau | 18 Jun 2020 10:45 PM (IST)

शिव सेना और कांग्रेस के बीच बीते महीने भर से चल रहा गतिरोध खत्म हो गया है. दोनों पार्टियों के बीच बातचीत शुरू हो गई है. कांग्रेसी नेताओं की ओर से बीते कुछ दिनों से आरोप लगाया जा रहा था कि महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार में उनके साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है. 18 जून की दोपहर कांग्रेस के नेता बालासाहब थोरात और अशोक चव्हाण मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने उनके बंगले मातोश्री पहुंचे. बैठक में शिव सेना की ओर से सांसद संजय राऊत और अनिल देसाई भी मौजूद थे. तीनों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई. बैठक में किसने क्या कहा और बैठक का क्या निष्कर्ष निकला ये अब तक साफ नहीं है. लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि बैठक के दौरान दोनों पार्टी के नेताओं ने नरम रूख अपनाया. बाकी इस बैठक में और क्या-क्या हुआ, बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता जीतेंद्र दीक्षित.