✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Coronavirus Lockdown के बीच Mumbai में कैसे खिलखिला रही है कुदरत | ABP Uncut

ABP News Bureau  |  03 Apr 2020 03:30 PM (IST)
ABP News

कोरोना वायरस के कारण देशभर में चल रहे लॉकडाउन की वजह से एक सकारात्मक परिणाम भी देखने मिल रहा है. इसकी वजह से कुदरत को खुद को दुरूस्त करने का एक मौका मिला है. पर्यावरण को राहत मिल रही है. अगर बात मुंबई जैसे महानगर की करें तो यहां कुदरत खिलखिला रही है.

मुंबई में इस वक्त जितनी साफ हवा चल रही है उतनी साफ हवा बीते सालों में कभी नहीं चली. शहर के सबसे प्रदूषित माने जाने वाले इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स हवा की ऐसी शुद्धता दर्शा रहा है जो अब से 30 साल पहले थी. नाइट्रोजन ऑक्साइड की वजह से होने वाले प्रदूषण का स्तर भी 38 फीसदी तक घटा है. जिस तरह से लॉकडाउन के दिन बीत रहे हैं प्रदूषण के स्तर में और गिरावट आ रही है.




इसकी मुख्य वजह है कि सडकों से गाड़ियां ग़ायब हैं और इनकी वजह से होने वाला प्रदूषण भी बिल्कुल कम हो गया है. इसके अलावा पर्यावरण में जहरीला धुआं घोलने वाली बडी बडी फैक्ट्रियां भी बंद हो गई हैं. सड़कें सूनी होने की वजह से ध्वनि प्रदूषण भी एकदम न के बराबर हो गया है.


लॉकडाउन के कारण समुद्र में मोटरबोट और नौकाएं भी नहीं चल रहीं. इस वजह से डॉल्फिन मछलियां जो आमतौर पर गहरे समंदर में रहतीं है वे समंदर के किनारे तक आकर उछल कूद कर रहीं है. मुंबई अरब सागर के किनारे बसा है और जो लोग समंदर के किनारे रहते हैं वे अपनी खिडकियों से डॉल्फिन की मस्ती का आनंद ले रहे हैं. उनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • Uncut
  • इनसाइट विद जीतेंद्र दीक्षित
  • Coronavirus Lockdown के बीच Mumbai में कैसे खिलखिला रही है कुदरत | ABP Uncut

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.