✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

सुशांत केस में शिवसेना के खिलाफ मोर्चा खोल चुकीं कंगना के बचाव के लिए आगे आई करनी सेना

एबीपी न्यूज़  |  07 Sep 2020 10:48 PM (IST)
ABP News
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना रनौत इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ खुलकर बोल रही हैं और ट्विटर पर लिख रही हैं. शुरुआत हुई नेपोटिजम से, लेकिन सुशांत के परिवार ने जिम्मेदार बताया रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को. इस बीच ड्रग्स का भी ऐंगल आ गया तो कंगना ने कुछ बड़े सेलिब्रेटिज का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें अपना ब्लड टेस्ट करवाना चाहिए. साथ ही ये भी कहा कि अगर जांच एजेंसियां चाहें तो कंगना ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करने में एजेंसियों की मदद कर सकती हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षा चाहिए. यहां तक तो ठीक था, लेकिन फिर कंगना ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं है और इसके बाद से ही ड्रामा बड़ा हो गया. शिवसेना ने मुंबई पुलिस की आलोचना को मराठी अस्मिता से जोड़ दिया, वहीं कंगना के समर्थन में करणी सेना उतर आई. इस बीच केंद्र सरकार की ओर से कंगना को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा भी दे दी गई है. ऐसे में 9 सितंबर को कंगना ने मुंबई जाने का ऐलान किया है. उस दिन क्या होगा और क्या हो सकता है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं एबीपी न्यूज़ के संपादक (पश्चिम भारत) जीतेंद्र दीक्षित.
  • हिंदी न्यूज़
  • Uncut
  • इनसाइट विद जीतेंद्र दीक्षित
  • सुशांत केस में शिवसेना के खिलाफ मोर्चा खोल चुकीं कंगना के बचाव के लिए आगे आई करनी सेना

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand2 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.