मानसून को लेकर कितनी तैयार है मुंबई, अनलॉक 1 में कैसे चलेगी देश की आर्थिक राजधानी | ABP Uncut
ABP News Bureau | 02 Jun 2020 07:39 PM (IST)

देश की अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए ज़रूरी है मुंबई का चलना, क्योंकि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है. लेकिन कोरोना का कहर भी मुंबई में सबसे ज्यादा है. ऐसे में अनलॉक 1 में मुंबई को चलाने के लिए उद्धव सरकार को ढील देनी पड़ेगी. लेकिन एक और मुसीबत है. और ये मुसीबत है मॉनसून की जो अब देश में दस्तक दे चुका है. मुंबई मॉनसून से प्रभावित होने वाले सबसे बड़े शहरों में से एक है. पहले कोरोना और अब ऊपर से मॉनसून, इन सबके बीच मुंबई कैसे खुलेगी और खुलेगी तो कितनी तैयारी के साथ खुलेगी, बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता जीतेंद्र दीक्षित.