Corona Lockdown: 55 Drone Pilot की नजर से अब कैसे बच पाएंगे नियम तोड़ने वाले Mumbai के लोग?ABP Uncut
ABP News Bureau | 10 Apr 2020 04:15 PM (IST)

Mumbai के Lockdown पर नजर रखेंगे 55 Drone Pilot। Mumbai की आबादी 2 करोड़ है और पुलिसकर्मी है सिर्फ 40000। ऐसे में हर गली मोहल्ले में रहने वाले लोगों पर नजर रख पाना मुश्किल है। इसलिए Mumbai पुलिस अब तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। इसके लिए Mumbai पुलिस ने Drone Federation of India से हाथ मिलाया है। ड्रोन का इस्तेमाल सबसे पहले मुंबई के धारावी इलाके से किया जा रहा है जो एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती है और जहां से Corona Positive के कई सारे मामले आ चुके हैं।