बिना अनुमति लक्षद्वीप के पास अमेरिकी नेवी ने किया युद्धाभ्यास, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता
एबीपी न्यूज़ | 09 Apr 2021 08:57 PM (IST)

अमेरिकी नौसेना ने भारत की इजाजत के बगैर भारतीय समुद्री क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर भारत को चौंका दिया है. अमेरिकी नौसेना की सेवेंथ फ्लीट यानी 7वें जंगी बेडे़ ने न केवल लक्षद्वीप के करीब नेविगेशन ऑपरेशन किया बल्कि आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि भारत की इजाजत के बगैर ऐसा किया जा रहा है क्योंकि भारतीय कानून अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानूनों के खिलाफ है.देखिए नीरज राजपूत की ये रिपोर्ट