लड़ाकू विमान में लगेगी राफेल वाली मिसाइल, एमबीडीए कंपनी से हुआ करार | Uncut
एबीपी न्यूज़ | 08 Feb 2021 08:15 PM (IST)

राफेल की मिसाइल की ताकत को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने अब उन्हीं मिसाइलों को अपने दूसरे फाइटर जेट्स के साथ इंटीग्रेट करना शुरू कर दिया है. मिराज2000 लड़ाकू विमान के लिए वायुसेना ने मिसाइल बनाने वाली यूरोप की बड़ी कंपनी एमबीडीए से मिका मिसाइल का करार किया है. इसके अलावा एचएएल जगुआर फाइटर जेट्स के लिए एमबीडीए से 'एसराम' एयर टू एयर मिसाइल और कॉम्बेट हेलिकॉप्टर्स के लिए मिस्ट्रेल मिसाइल भी खरीद रहा है. एयरो-इंडिया शो के दौरान एमबीडीए ने इन सभी मिसाइलों को अपने पैवेलियन पर शो केस किया था. विस्तार से और जानकारी दे रहे हैं नीरज राजपूत.