China के बताए 'रास्ते' पर चलेगी Pakistani सेना, चीन के बनाए Navigation System का करेगी इस्तेमाल
ABP News Bureau | 28 Aug 2020 07:54 PM (IST)

कॉम्बेट ड्रोन, फाइटर जेट्स, सबमरीन, टैंक और तोप पाकिस्तान को मुहैया कराने के बाद चीन अब पाकिस्तानी सेना को अपने बताए ‘रास्ते’ पर चलाने के लिए तैयार है. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना अब अपने मिसाइल सिस्टम्स के नेविगेशन के लिए चीन के ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम, बेइदूओ का इस्तेमाल करने जा रही है. पाकिस्तानी सेना दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले अमेरिकी नेविगेशन सिस्टम, जीपीएस का इस्तेमाल बंद करने जा रही है. एबीपी न्यूज संवाददाता नीरज राजपूत आज आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर पाकिस्तानी सेना को जीपीएस सिस्टम से क्या डर सता रहा है.