LAC पर पिछले छह महीने के दौरान India ने China को कैसे दिखाई औकात ? |ABP Uncut
एबीपी न्यूज़ | 24 Oct 2020 10:12 PM (IST)

एलएसी पर पिछले छह महीने से चल रहे टकराव में चीन का दुनिया की एक बड़ी ताकतवर सेना होने का भ्रम टूट गया है. ये कहना है गृह राज्यमंत्री G. Kishan Reddy का. G. Kishan Reddy राजधानी दिल्ली के करीब ग्रेटर नोएडा में ITBP के स्थापना दिवस के मौके पर जवानों को संबोधित कर रहे थे. चीन का बिना नाम लिए गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि LAC पर पिछले कुछ महीनों में जो कुछ (तनाव) हुआ उससे कुछ देशों की सेनाओं का खुद दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में होने का भ्रम टूट गया है. रेड्डी ने कहा कि इस भ्रम को तोड़ने में आईटीबीपी और सेना के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. ऐसे में इस वीडियो के जरिए जानिए कि कैसे भारत ने दिखाई चीन को उसकी औकात. बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता नीरज राजपूत.