पूर्वी लद्दाख में फॉरवर्ड एयरबेस पर कैसी है आर्मी और एयरफोर्स की तैयारी?
ABP News Bureau | 16 Sep 2020 06:07 PM (IST)

भारत-चीन विवाद के बीच भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर अपनी कमर कस ली है ताकि सर्दियों में भी चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके. भारतीय वायु सेना के साथ सेना खाने-पीने के सामान के साथ साथ राशन, तेल, टेंट और स्पेशल यूनिफॉर्म को बड़ी तादाद में लद्दाख पहुंच रही है. आखिर कैसी है ड्रैगन के खिलाफ भारत की ऑप्स-लॉजिस्टि की तैयारी और C 17, Hercules, IL 76 और चिनूक के अलावा सुखोई, मिग 29, रफाल, मिराज 2000 और एलसीए तेजस कैसे कर रहे हैं फॉरवर्ड एयरबेस पर पेट्रोलिंग, जानने के लिए देखिए ये वीडियो.