कैसा है भारत में बना मैसेजिंग ऐप SAI जिसका इस्तेमाल करेगी भारतीय सेना। ABP Uncut
ABP News Bureau | 01 Nov 2020 04:33 PM (IST)

भारतीय सेना के लिए अब जल्द ही Whats App बैन होने वाला है. इसकी जगह पर सेना के जवान आत्मनिर्भर भारत के तहत बने ऐप SAI का इस्तेमाल करेंगे. इस ऐप को तैयार किया है सेना के ही कर्नल साई शंकर ने. ऐप का पूरा नाम है सिक्योर एप्लीकेशन फॉर इंटरनेट. ये ऐप वॉट्सऐप और टेलीग्राम की तरह की ऑडियो कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग और मैसेजिंग का ऑप्शन देता है. इस ऐप्लिकेशन को देश की सर्वोच्च साइबर एजेंसी CERT यानी कम्पयूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम और आर्मी साइबर ग्रुप ने इस्तेमाल के लिए हरी झंडी दे दी है. सेना ने इसके आईपीआर यानि इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स की प्रक्रिया शुरू कर दी है. फिलहाल यह ऐप्लिकेशन एंड्रायड के लिए है और जल्दी ही आईओएस पर भी उपलब्ध होगा. इसके बारे में और विस्तार से जानकारी दे रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता नीरज राजपूत.