China से टकराव के बीच Indian Army ने सैनिकों के लिए फेसबुक, इंस्टा और पबजी पर लगाई पाबंदी ! l ABP Uncut
एबीपी न्यूज़ | 09 Jul 2020 11:30 PM (IST)

चीन से चल रही तनातनी के बीच भारतीय सेना ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, पबजी और ट्रू-कॉलर सहित कुल 89 मोबाइल ऐप सैनिकों के लिए पूरी तरह से बैन कर दिए हैं. इनमें वो 59 चीनी ऐप भी हैं, जिन्हें हाल ही में सरकार ने पूरे देश में बैन किया है. 15 जुलाई से सभी सैनिकों के मोबाइल फोन का वेरिफिकेशन किया जाएगा कि उन्होंने फोन से ऐप्लिकेशन हटाए हैं या नहीं. बैन करने का कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने से देश की सुरक्षा पर असर पड़ रहा है. क्या है पूरा मामला, बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता नीरज राजपूत.