India-China Standoff: LAC पर भारतीय सेना ने लगाई कटीली तार, फिंगर 4 पर आमने-सामने डटी दोनों सेनाएं!
एबीपी न्यूज़ | 12 Sep 2020 11:57 AM (IST)

भारत और चीन के बीच तनातनी अब और बढ़ती हुई दिख रही है. भारतीय सैनिक अब फिंगर 4 पर पहुंच गए हैं और वो चीन की सेना से आंख मिलाकर बिल्कुल सामने डटे हुए हैं. वहीं भारतीय सेना ने पैंगोंग-त्सो लेक के दक्षिण में कब्जा की गई चोटियों गुरंग हिल, मगर हिल, मुखपरी और रेचिन ला पर अपना कैंप जमा लिया है और कैंप के चारों तरफ कंटीली तार लगा दी है. भारतीय सेना ने ये साफ कर दिया है कि अब अगर चीन की सेना ने इन कंटीले तारों को पार करने या हटाने की कोशिश की तो उसका जवाब एक प्रोफेशनल आर्मी की तरह दिया जाएगा. इस पूरे मामले को विस्तार से बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता नीरज राजपूत.