✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Coronavirus से जंग: DRDO की मदद से तैयार हुआ Disinfectant chambers , पूरा शरीर हो जाएगा सैनेटाइज | ABP Uncut

ABP News Bureau  |  08 Apr 2020 07:12 PM (IST)
ABP News
कोरोना वायरस देशभर में महामारी बनकर ना फैल जाए उससे पहले ही रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत डीआरडीओ ने युद्धस्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए डीआरडीओ ने खास 'फुलबॉडी डिसइंफेक्टेंट चैंबर' तैयार किया है जो शरीर के ऊपरी हिस्से पर वायरस को खत्म कर देता है. गाजियाबाद स्थित एक प्राईवेट कंपनी जो पहले देश को बायोलॉजिकल हमले से बचाने में देश की सेनाओं को मदद कर रही थी उसे इन खास चैंबर बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. एबीपी न्यूज की टीम ने खुद इस प्लांट में जाकर देखा कि आखिर ये 'वॉकथ्रू चैंबर' कैसे कोविड-19 को खत्म करने में सहायक है.करीब छह फीट लंबा और दस फीट ऊंचे इस डिसइंफेक्टेंट चैंबर में पाइप लगे हैं.‌ छोटी टनल-नुमा इस चैंबर में आप जब प्रवेश करते हैं तो पाइप से पानी और हाईपो-सोडियम क्लोराइड की फुहार आपके पूरी शरीर पर चारों तरफ से छिड़काव करने लगती हैं. बॉडी को 25 सेंकेड तक इसी चैंबर में 360 डिग्री में घूमना होती है ताकि सिर से लेकर पांव तक आपका पूरा शरीर कीटाणु-रहित हो जाए यानि ये चैंबर कोरोना वायरस को पूरी तरह से धो डालता है.डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन यानि डीआरडीओ की अहमदनगर (महाराष्ट्र) स्थित व्हीकल रिसर्च लैब यानि वीआरडीई ने इस चैंबर को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए डिजाइन किया है.डीआरडीओ ने इस चैंबर के बल्क-प्रोडेक्शन के लिए राजधानी दिल्ली के करीब गाजियाबाद की डीएच लिमिटेड नाम की कंपनी को चुना है. ताकि उन जगह जहां पर लोगों की भीड़ इत्यादि होने की संभावना ज्यादा होती है वहां इन्हें लगाया जा सके.
  • हिंदी न्यूज़
  • Uncut
  • फाइनल असॉल्ट
  • Coronavirus से जंग: DRDO की मदद से तैयार हुआ Disinfectant chambers , पूरा शरीर हो जाएगा सैनेटाइज | ABP Uncut

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.