Coronavirus से बचाने के लिए अब DRDO ने तैयार किया N-99 Mask, सुरक्षा के लिए है 5 Layer |ABP Uncut
ABP News Bureau | 30 Mar 2020 07:40 PM (IST)

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए डीआरडीओ ने एक बेहद ही कामगर मास्क तैयार किया है. इसे एन-99 के नाम से जाना जाएगा. इसके बारे में डीआरडीओ के डीजी ने एबीपी न्यूज़ से बताया कि ये मास्क एन-95 से भी ज्यादा सुरक्षित है.डीआरडीओ के लाइफ साईंसेज़ डिवीजन के महानिदेशक एके सिंह ने बताया कि इस एन-99 मास्क को डीआरडीओ की ग्वालियर स्थित डीआरडीई लैब ने तैयार किया है. इस मास्क में सुरक्षा की पांच लेयर यानि परतें हैं. कपड़ा मंत्रालय के साथ मिलकर दो प्राईवेट कंपनियां इस मास्क को तैयार कर रही हैं. ये कंपनियां मुंबई और कोलकता में हैं.एके सिंह ने बताया कि अगले 4-5 दिनों में इस एन-99 मास्क को सरकारी एजेंसियों को सौंप दिया जाएगा. एके सिंह ने दावा किया कि ये मास्क 99 प्रतिशत तक कोरोना वायरस से लड़ने की क्षमता रखता है.
- हिंदी न्यूज़
- Uncut
- फाइनल असॉल्ट
- Coronavirus से बचाने के लिए अब DRDO ने तैयार किया N-99 Mask, सुरक्षा के लिए है 5 Layer |ABP Uncut