क्या धोखा देकर फिर India से भिड़ने की तैयारी कर रहा China?
ABP News Bureau | 26 Jun 2020 04:24 PM (IST)

गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद चीन और भारत के बीच तनाव खत्म करने की सहमति बन गई थी. लेकिन सहमति बनने के 48 घंटे के अंदर ही चीन अपने वादे से पलट गया. वो अब फिर से गलवान घाटी और डेपसांग प्लेंस में भारतीय सेना के लिए मुसीबत खड़ी करने की कोशिश कर रहा है. वो इन इलाकों में नए पोस्ट बना रहा है और भारतीय गश्ती दलों को रोकने में लगा हुआ है. आखिर क्यों बातचीत करने के बाद भी चीन दे रहा है भारत को धोखा, बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता नीरज राजपूत.