एयरो इंडिया 2021 : एचएएल तैयार कर रहा कैट्स, दुश्मनों पर मिलकर हमला करेंगे फाइटर जेट्स और ड्रोन
एबीपी न्यूज़ | 04 Feb 2021 09:36 PM (IST)
एयरो इंडिया 2021 में इस बार की खास पेशकश है हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का बनाया कैट्स. पूरा नाम है कॉम्बैट एयर ट्रेनिंग सिस्टम. मॉर्डन वॉरफेयर में फाइटर जेट और ड्रोन कैसे मिलकर दुश्मन पर हमला करेंगे, ये उसकी ही तैयारी है. इसमें Tejas Fighter Jet का पायलट तीन बड़े ड्रोन्स को कंट्रोल करेगा. इनके नाम हैं वॉरियर, अल्फा और हंटर. वॉरियर एक अटैक यानि कॉम्बेट ड्रोन है. अल्फा स्वार्म-ड्रोन तकनीक पर आधारित है. इसमें चार बेबी-ड्रोन होंगे. हंटर एक प्रेसेसियन बम की तरह काम करेगा. इस पूरी तकनीक के बारे में और विस्तार से जानकारी दे रहे हैं नीरज राजपूत.