74वें स्वतंत्रता दिवस पर कितना बदला जम्मू-कश्मीर, एलओसी पर कैसे कम हुई पाकिस्तानी घुसपैठ? l ABP Uncut
एबीपी न्यूज़ | 15 Aug 2020 07:46 AM (IST)

आजादी की 74वीं वर्षगांठ पर जम्मू-कश्मीर भी बदला-बदला दिख रहा है. अब इस राज्य को विशेष दर्जा देने वाला आर्टिकल 370 खत्म हो गया है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अब यहां पर दो केंद्रशासित प्रदेश हैं और अब इसकी छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदल रही है. 74वें स्वतंत्रता दिवस को मना रहे कश्मीर के लोगों में अब आतंकवाद की दहशत पहले के मुकाबले काफी कम हुई है. सीमापार से घुसपैठियों की संख्या भी कम हो गई है और जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे आतंकी हमलों का सिलसिला भी कम हुआ है. चीन से चल रही तनातनी के बीच पाकिस्तान से सटे लाइन ऑफ कंट्रोल पर भारतीय सेना की मुस्तैदी, राज्य के अंदर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की सतर्कता और जम्मू-कश्मीर के बदले प्रशासनिक तरीकों की वजह से इसकी छवि में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. देखिए जम्मू-कश्मीर में एलओसी से एबीपी न्यूज़ संवाददाता नीरज राजपूतत की ये खास रिपोर्ट.