डल झील पर उड़ते IAF के फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर देख कश्मीरी यूथ ने क्या बोला | Uncut
ABP News Bureau | 28 Sep 2021 03:59 PM (IST)

इंडियन एयरफोर्स ने करीब 13 साल बाद कश्मीर घाटी में डल झील के ऊपर एयर-शो किया. इस शो को देखने के लिए बड़ी स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे, जिन्होंने कहा कि वो भी बड़े होकर फाइटर पायलट बनना चाहते हैं. आजादी के अमृत महोत्सव के लिए आयोजित वायुसेना के इस एयर-डिस्प्ले का थीम था 'गिव विंग्स टू योर ड्रीम्स'. इस डिस्प्ले में मिग-21 बाइसन, सुखोई फाइटर जेट, चिनूक और मी-17 हेलीकॉप्टर सहित आकाशगंगा और सूर्यकिरण टीम शामिल थी. एयरफोर्स के पायलट और अधिकारियों ने बताया कि एयर शो का मकसद कश्मीर के नौजवानों को मुख्यधारा में लाकर वायुसेना में करियर बनाने के लिए उनको प्रेरित करना है. कैसे इस एयर डिस्प्ले ने बदली है कश्मीर घाटी की दशा, बता रहे हैं एयर डिस्प्ले के दौरान मौजूद रहे नीरज राजपूत.