डिक्लासीफाइड होंगे भारतीय सेना के ऑपरेशन | Uncut
25 साल पुराने किसी भी मिलिट्री ऑपरेशन या युद्ध के इतिहास को अब आम लोग भी जान सकेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तय किया है कि 25 साल पुराने युद्ध या फिर मिलिट्री ऑपरेशन को डिक्लासीफाइड किया जाएगा. साथ ही किसी भी यु्द्ध के दो साल के भीतर एक उच्च-स्तरीय कमेटी गठित की जाएगी, जो युद्ध और मिलिट्री ऑपरेशन्स से जुड़े सभी दस्तावज को आर्काइव करने का काम करेगी. पॉलिसी के तहत किसी भी युद्ध या फिर ऑपरेशन के इतिहास को आर्काइव करने से लेकर डिक्लासीफिकेशन, कम्पाईलेशन और पब्लिकेशन तक को स्पष्ट कर दिया गया है. इसके लिए रक्षा मंत्रालय के अधीन 'हिस्ट्री डिवीजन' को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 1962 का युद्ध हो या फिर 1984 का ऑपरेशन ब्लू स्टार या फिर सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक, किसी की भी कोई जानकारी आजतक सार्वजनिक नहीं की गई है. करगिल युद्ध के बाद बनी सुब्रमण्यम कमेटी और एनएन वोहरा कमेटी तक वॉर हिस्ट्री और डिक्लासीफिकेशन की जरूरत पर अपने सुझाव दे चुकी हैं ताकि गलतियों को सुधारकर दोहराया ना जा सके. पूरी जानकारी दे रहे हैं नीरज राजपूत.